Mulank Five People: अंक विज्ञान में 1 से लेकर 9 अंकों का जिक्र मिलता है। इन अंकों का संबंध अलग- अलग ग्रहों से होता है। वहीं आपको बता दें कि अक्सर लोग यह महसूस करते हैं कि कोई अंक उनके लिए सकारात्मक होता है और कोई नकारात्मक। इसके अनुसार से ही वह अपने मोबाइल नंबर और अपनी बाइक, कार के नंबर का चुनाव भी करते हैं।
आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में बुध को नंबर 5 का स्वामी माना गया है। हिन्दू ज्योतिष मेंको बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। वहीं जिन लोगों की जन्मतिथि 5, 1 या 23 होती है उन लोगों का मूलांक 5 बनता है। इस जन्मतिथि से जुड़े लोग व्यपार में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी और इंटेलिजेंट होते हैं। आइए जानते हैं इन मूलांक से जुड़ी और खास बातें…
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 5 होता है। वह लोग सफल व्यापारी होते हैं। इन लोगों की सोच दूरदर्शी होती है। साथ ही व्यापार में पैसे का सही निवेश करते हैं। ये लोग ये लोग व्यापार में अपने दिमाग का इस्तमाल करके खूब पैसा कमाते हैं। ये लोग किसी भी चीज को पाने के लिए पूरी तरह से दृढ निश्चयी होते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मेहनत करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। ये लोग अति धनवान होते हैं। ये लोग बिजनेस में रिस्क लेने में माहिर होते हैं।
मूलांक 5 जिन लोगों का होता है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। साथ ही इन लोगों का कम्यूनिकेशन बहुत स्ट्रांग होता है। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। इनकी बातचीत की शैली प्रभावित करने वाली होती है और एक बार कोई इनके मिल लिया तो वो इनको हमेशा याद रखता है। मूलांक 5 के जातक के लिए बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। मूलांक 5 के लोगों के लिए 5, 14 23 और 31 तारीख शुभ होती है।