आज की ताजा खबरों के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि संसद द्वारा पारित किए गए नए वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में 16-17 मई को कोर्ट ने सुनवाई की थी और कानून के कई प्रावधानों के लेकर सवाल खड़े किए थे। 17 मई को कोर्ट में सरकार ने जवाब देने के लिए समय मांगा था और यह भी कहा था कि जब तक कि अगली सुनवाई तक सरकार आपत्ति वाले प्रावधानों को लागू नहीं करेगी। इस मामले में पहले सरकार ने जवाब दाखिल किया था। इसके बाद विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों समेत AIMPLB ने भी हलफनामा दाखिल किया था। अब आज मामले की सुनवाई में कोर्ट इस कानून का फ्यूचर तय करने वाला है।
|
पाकिस्तान में ईरानी विदेश मंत्री
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जापान के रक्षा मंत्री जेन नकातानी के से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता वर्तमान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। दूसरी ओर आज ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज पाकिस्तान के दौरे पर होंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच भयंकर टकराव की स्थिति है। अब्बास इस तनाव कम करने की अपनी कोशिशों के तहत पाकिस्तान का दौरा कर रहे हैं। हालांकि ईरान का अमेरिका से ट्रेड वॉर से लेकर न्यूक्लियर पावर के मुद्दे पर टकराव चल रहा है।
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career