भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान -3 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। चंद्रमा पर भारत के मिशन के रूप में चंद्रयान -3 को इस साल 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ ने दी है।
ISRO के अध्यक्ष ने कोट्टायम जिले के वैकम में कोथावरा सेंट जेवियर्स कॉलेज में कहा कि चंद्रयान पहले ही यू आर राव उपग्रह केंद्र से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है। बता दें कि उन्हें सोमवार को ISRO द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और अंतरिक्ष प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था।
भारत के चंद्रमा पर जाने का मिशन है चंद्रयान -3
आपको बता दें कि चंद्रयान -3 भारत के चंद्रमा पर जाने का तीसरा मिशन है। इससे पहले 2019 में चंद्रयान -2 को लॉन्च किया गया था, लेकिन 2.1 किमी पहले ही इसरो से उसका संपर्क टूट गया था। ऐसे में अनुमान लगाया गया था कि चंद्रयान -2 के रोवर की चंद्रमा पर हार्ड लैंडिंग हुई होगी, जिससे वह नष्ट हो गया होगा।
वहीं, अब भारत के चांद पर पहुंचने के तीसरे प्रयास के रूप में चंद्रयान -3 को लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च के लिए रॉकेट, LVM-3 का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसकी असेंम्बलिंग चल रही है जिसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya