BIJNOR NEWS: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अनोखी शादी हुई है। जिसमें दो देशों को दिलों के रिश्ते से जोड़ दिया। चीन के शांक्सी प्रांत की रहने वाली सियाओ जब दुल्हन का जोड़ा पहनकर पंचवटी मंडप में पहुंची, तो सभी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक राजपूत संग पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. अफ्रीका के अंगोला में शुरू हुई यह प्रेम कहानी बिजनौर की मिट्टी में अपने खूबसूरत अंजाम तक पहुंचाया।
उत्तर प्रदेश में बिजनौर के रहने वाले लड़के ने चीन की लड़की से शादी रचाई है। दोनों की मुलाकात अफ्रीका के अंगोला में हुई थी, जिसके बाद दोस्ती और फिर प्यार हो गया. इसी को लेकर दोनों ने शादी का फैसला किया. अब चीन की सियाओ बिजनौर के मोरना गांव की बहू बन गई हैं।
दरअसल, मोरना गांव के रहने वाले अभिषेक राजपूत सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अभिषेक की मुलाकात चीन की रहने वाली सियाओ से पांच साल पहले अफ्रीका के अंगोला में हुई थी, जहां दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे. सियाओ चीन के शांक्सी राज्य के ताइयुआन शहर की रहने वाली हैं। वे अंगोला की आईटी कंपनी ‘टिस्टेक’ में जॉब करती हैं।
Bilaspur Collector Dr. Sanjay Alang arrived at the Central Jail for an inspection, he saw a 6-year-old girl clinging...