1. सात मुखी दीपक : माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहे, इसके लिए हमें उनके समक्ष सात मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। दीपक में घी होना चाहिए। दीपावली पर यह कार्य अवश्य कीजिए। यह भी कहा जाता है कि लक्ष्मी माता की मूर्ति के सामने 7 बाती वाली घी का दीपक जलाने से जल्दी धन लाभ मिलता है और आर्थिक मामले में उन्नति होती है।
2. झाड़ू का उपाय : इस दिन घर में नई झाड़ू खरीद कर जरूर लाएं और साथ ही एक झाड़ू मंदिर में भी दान करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और जातक को दरिद्रता के जाल से मुक्ति कर देती हैं।
3. कौड़ियां : पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। ये कौड़ियां धनलक्ष्मी को आकर्षित करती हैं।
4. मंगल कलश : एक कांस्य या ताम्र कलश में जल भरकर उसमें कुछ आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रख दें। कलश पर रोली, स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर उसके गले पर मौली बांध दें और फिर उसकी विधिवत स्थापना करके उसकी पूजा करें। यह उपाय घर में माता लक्ष्मी के स्थाई वास का रास्ता खोल देगा।
5. देहरी पूजा : दिवाली की रात को दहलीज पर सुंदर सातिया बनाकर उसके ऊपर चावल की ढेरी रखें और उस ढेरी पर पूजा की सुपारी पर मौली बांधकर रख दें। इसके बाद उसके आसपास दीपक प्रज्वलित करके उसकी विधिवत पूजा करें। इस उपाय से घर में माता लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती हैं।
6. चांदी का ठोस हाथी : लक्ष्मी को हाथी प्रिय रहा है इसलिए घर में ठोस चांदी का हाथी रखना चाहिए। ठोस चांदी के हाथी के घर में रखे होने से शांति रहती है और यह राहू के किसी भी प्रकार के बुरे प्रभाव को होने से रोकता है।
7. दीपदान : दीपावली की रात को घर में और घर के आसपास खास जगहों पर दीपक जलाकर रखे जाते हैं। दीपावली की रात को देवालय में गाय के दूध का शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे तुरंत ही कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
दीपावली की रात को दूसरा दिया लक्ष्मी पूजा के दौरान जलाएं। तीसरा दिया तुलसी के पास, चौथा दिया दरवाजे के बाहर, पांचवां दिया पीपल के पेड़ के नीचे, छठा दिया पास के किसी मंदिर में, सातवां कचरा रखने वाले स्थान पर, आठवां बाथरूम में, नौवां मुंडेर पर, दसवां दीवारों पर, ग्यारहवां खिड़की, बारहवां छत पर और तेरहवां किसी चौराहे पर। दीपावली पर कुल देवी या देवता, यम और पितरों के लिए भी दीपक जलाए जाते हैं।
संपर्क : तेजस गुरूजी
ऊँकार लब्धि साधना केंद्र जैन ज्योतिष वास्तु
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career