बीते सप्ताह सोने-चांदी के दामों में एक दिन छोड़कर लगातार गिरावट रही। सोना 1677 रुपए और चांदी 3,559 रुपए सस्ता रहा। आज यानी 5 मई को सोने-चांदी के क्या रेट रहेंगे आगे जानेंगे।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 26 अप्रैल को सोना 95,631 रुपए पर था, जो हफ्ते के अंतिम दिन (3 मई) को 93,954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,677 रुपए कमी आई।
चांदी के रेट की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 97,684 रुपए पर प्रति किलोग्राम थी, जो अब 94,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत में 3,559 रुपए की गिरावट आई है।
इंदौर सराफा बाजार में पहली मई को इस हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जब सोना केडबरी के रेट में 900 रुपए की की आई। वहीं चांदी में 2300 रुपए की गिरावट देखी गई। इस दिन सोना 96,800 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 96,200 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी। इसकी वजह मार्केट में ग्राहकी कम आवाजाही बताई गई। इसके पीछे सोने-चांदी की ऊंची कीमतें रहीं। जिसके चलते ग्राहकों के बाजार से मुंह मोड़ लिया।
इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरावट रही
इंटरनेशनल मार्केट में यह गिरावट अमेरिकी प्रशासन के ऑटो टैरिफ में कमी के फैसले का परिणाम बताया गया। कॉमेक्स में सोना वायदा 38 डॉलर घटकर 3,275 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। चांदी वायदा 91 सेंट की गिरावट के साथ 32.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।
MP Gold Rate: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन के बाद फिर गिरावट आ गई है। शनिवार को सोना केडबरी 200 रुपए घटकर 96,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी चौरसा 800 रुपए की गिरावट के साथ 95,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। शादियों के सीजन के दौरान भी बाजार में ग्राहकों की कम हलचल है। व्यापारी इसकी वजह सोने की ऊंची कीमतें होना बता रहे हैं। शुक्रवार, 2 मई की तुलना में सोने में 200 रुपए और चांदी में 800 रुपए की कमी आई है।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya