सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। लगातार चौथे कारोबारी दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 439 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 55600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 63000 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार को सोना 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55550 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को सोना 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55666 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55957 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता के साथ 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं मंगलवार को भी चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 439 रुपये की नरमी के साथ 63007 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 885 रुपये की नरमी के साथ 63446 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं शुक्रवार को चांदी 851 रुपये सस्ता के 64331 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं गुरुवार को चांदी 804 रुपये की नरमी के साथ 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 116 रुपया सस्ता होकर 55550 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 115 रुपया सस्ता होकर 55328 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 106 रुपया सस्ता होकर 50884 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 87 रुपया सस्ता होकर 41663 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 68 रुपया सस्ता होकर 32497 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16973 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya