Happy World Laughter Wishes, images, quotes, status, messages: खुलकर रोजना हंसना किसी दवा से कम नहीं है। हंसाना न केवल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद बल्कि इससे दिमाग में भरी तमाम टेंशन भी कम होती है। लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। यह दिन भारत ही नहीं बल्कि लगभग 70 देशों में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 10 मई, 1998 कोमें हुई थी। हंसी योग आंदोलन के संस्थापक डॉ मदन कटारिया ने इसके लिए पहल की थी। ऐसे में आज इस खास मौके पर अपने प्रियजनों, दोस्तों या रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर आप इस दिन की शुभकामनाएं और हंसने का अवसर दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए बेस्ट विशेज लेकर आए हैं, जिन्हें और सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
विश्व हास्य दिवस पर भेजें ये संदेश
कभी गरम कभी ठंडा पिया करो,
मैसेज कुछ नया-नया किया करो,
हम हंसी के डॉक्टर हैं,
रोज हमसे हंसी की खुराक लिया करो।
हंसी मन की गांठें
बड़ी आसानी से खोल देती हैं,
मेरे मन की ही नहीं,
तुम्हारे मन की भी।
Happy World laughter day
तेरी मुस्कान से सुधर जाती है तबियत मेरी,
बताओ ना तुम इश्क़ करते हो या इलाज।
किसी को भी खुश करने का मौका मिले तो,
छोड़ना मत ऐ दोस्त,
बड़े नसीब वाले होते हैं वो,
जो किसी के चेहरे पर मुस्कराहट दे पाते हैं।
हंसने की शक्ति ईश्वर द्वारा मनुष्य को
इसलिए प्रदान की गई है,
क्योंकि वह क्षण भर में,
अपने दुःख-दर्द से मुक्ति पा सके।
हंसता हुआ चेहरा आपकी शान बढ़ाता है,
और हंसकर किया हुआ काम आपकी पहचान बढ़ाता है।
हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए
हास्य दिल खोल देता है और आत्मा को शांति देता है,
किसी को भी जिंदगी को
इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए कि
वे हंसना और खिलखिलाना ही भूल जाएं।
मैं जानता हूं हम सब क्यों हंसते हैं,
क्योंकि हम सब दुख में होते हैं।
क्या आप जानते हैं हंसना ही एकमात्र
जरिया है दुखों को रोकने का
-राबर्ट ए. हेलीन
हंसी एक दर्द निवारक दवा है,
खुलकर हंसने से आपका दिल स्वस्थ रहता है;
हंसते-हंसाते रहो।
Happy laughter day
जब मैं स्वयं हंसता हूं तो
मेरा अपना बोझ हल्का हो जाता है।
-रवींद्रनाथ टैगोर
दुनिया में हंसी और खुशी से बड़ी कोई भी दूसरी शक्ति नहीं है,
ये शक्तियां इंसान को बड़े बड़े खौफ से बचा लेती हैं।
आपकी मुस्कान आपके चेहरे पर भगवान के हस्ताक्षर हैं,
उसे अपने आंसुओं से धुलने या क्रोध से मिटने न दें।
आप जब भी हंस सकें, जरूर हंसें,
यह एक सस्ती मगर कारगर दवा है।
वास्तविक हंसी हंसने के लिए,
आपको अपनी पीड़ा के साथ
खेलने में सक्षम होना चाहिए।
यदि हंसी आपकी समस्या सॉल्व नहीं कर सकती,
तो निश्चित रूप से ये आपकी समस्या डीजॉल्व कर देगा;
ताकि आप साफ-साफ़ सोच सकें कि
उनके बारे में आपको क्या करना है।
विश्व हास्य दिवस की शुभकामनाएं
बच्चे की मुस्कान आपके मायूस चेहरे को भी,
मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है।
मुस्कान दो तुम इन्हें क्योंकि…
जीने दो बचपन को खुली हवा की बांहों में,
मुस्कान दो तुम इन्हें क्योंकि
ख़ौफ़ तो बहुत है ज़माने में।
शांति हमेशा मुस्कुराहट से शुरू होती है।
वह व्यक्ति जिसके सामने आप कभी भी मुस्कुराना नहीं चाहते,
उसके सामने एक बार मुस्कुरा के देखिए,
शांति की शुरुआत वहीं से होगी।
यदि मुझे स्वर्ग में…
यदि मुझे स्वर्ग में,
हंसने की आज्ञा नहीं हो
तो मैं वहां नहीं जाऊंगा।
मार्टिन लूथर
किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार,
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार,
किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार,
जीना इसी का नाम है।
विश्व हास्य दिवस की शुभकामनाएं
उन्मुक्त अठ्ठास नई प्रेरणा, स्फूर्ति और विचारों का स्रोत है।
जिस प्रकार वनस्पतियों के लिए खुली धूप की जरूरत होती है,
उसी प्रकार मनुष्य के लिए हंसना टॉनिक का काम करता है।
जीवन में उल्लास, ऊर्जा और नयापन बना रहे,
इसी भाव से हम सब हंसते-मुस्कुराते रहें,
ताकि जीवन में आनंद की अनुभूति बनी रहे
जब आप हंसने के पश्चात
शांत हो जाएंगे तो यह महसूस करेंगे कि,
पूरा विश्व, ये पेड़ पौधे, सितारे, पत्थर, पर्वत,
सब आपके साथ हंस रहे हैं।
Happy World Laughter Day Quotes
एक हल्की सी मुस्कुराहट होठों से शुरू होती है,
एक अच्छी मुस्कान आंखों तक जाती है,
एक हंसी पेट से निकलती है,
लेकिन एक ठहाका आत्मा से फूटता है और,
चारों ओर अपने बुलबुले छोड़ता है।
जिंदगी में कभी-कभी हमारी खुशी
हमारी मुस्कान का कारण बनती है।
तो कभी-कभी मस्कान,
हमारी खुशी का रास्ता बनती है।
जब आप बूढ़े होते हैं तब हंसना नहीं छोड़ते,
जब आप हंसना छोड़ते हैं तब आप बूढ़े होते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career