अलीगढ़ के रहने वाले सास-दामाद की प्रेम कहानी की चर्चा अभी शांत ही हुई थी कि राज्य में एक और ऐसा ही मामला सामने आ गया। मामला बस्ती जिले का है। यहां एक महिला अपने होने वाले दामाद के संग फरार हो गई। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार मामला बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र का है। पूरे मामले में महिला के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर लड़के और महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।
चार महीने पहले तय हुआ था रिश्ता
रिपोर्ट के मुताबिक जिले के दुबौलिया निवासी लड़के की चार महीने पहले गोंडा जिले के एक गांव की लड़की से शादी तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद दोनों ने फोन पर बातचीत करना शुरू किया। हालांकि, बेटी के साथ-साथ बेटी की मां भी अपने दामाद से फोन पर बतियाने लगी। वो घंटों दामाद से बात करती।
रिश्ते की मर्यादा के कारण पहले तो किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन धीरे-धीरे हरकतों और व्यवहार में बदलाव की वजह से लड़की के घरवालों को शक हुआ। जब दोनों के अफेयर की बात सामने आई तो लड़की वालों ने लड़के से रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने बेटी का रिश्ता कहीं और तय कर दिया और शादी की तारीख मई महीने में रखी गई।
सास को लेकर फरार हो गया लड़का
हालांकि, बेटी का रिश्ता टूटने के बावजूद मां ने अपने पुराने होने वाले दामाद से बातचीत जारी रखा और बेटी की शादी से महीने भर पहले उसके संग फरार हो गई। आरोप है कि तीन दिन पहले ही लड़का अपनी होने वाली सास के साथ घर से भाग गया।
यह भी पढ़ें –
इस घटना के बाद लड़की के परिवार को समाज में गहरी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल, दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी हो रही है।
शादी से दस दिन पहले दामाद संग भागी महिला
गौरतलब है कि हाल ही में अलीगढ़ से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक महिला अपनी सगी बेटी की शादी से दस दिन पहले अपने होने वाले दामाद संग भाग गई थी। कथित तौर पर वो घर से नकद और गहने भी लेकर भागी थी। काफी खोज-पड़ताल के बाद पुलिस ने उन्हें बरामद किया था। हालांकि, तब दोनों ने साथ जीवन बिताने की बात कही थी।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya