भारतीय क्रिकेटरइस समय चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के फैन पेज की तरफ से एक्ट्रेस की कुछ फोटोज शेयर की गई थीं, जिस पर लोगों ने विराट कोहली का लाइक भी देखा। क्रिकेटर का लाइक देखने के बाद यह मुद्दा हर तरफ लाइमलाइट का हिस्सा बन गया। हालांकि, इसके बाद विराट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सफाई दी।
क्रिकेटर ने कहा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं, मेरी फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूं कि बेवजह कोई धारणा न बनाई जाए।” अब इस पर टीवी एक्टर शीजान खान ने भी रिएक्ट किया है और उन्होंने विराट को सपोर्ट करते हुए कुछ सबूत भी पेश किए हैं।
शीजान ने शेयर किए स्क्रीनशॉट
शीजान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम गड़बड़ी को दिखाया। एक्टर ने एक प्रोफाइल की तस्वीर शेयर की और बताया कि वह अपने फॉलोअर्स की स्टोरी देख रहे थे, तभी उन्हें एक ऐसी प्रोफाइल दिखाई दी, जिसे वो फॉलो कर रहे थे।
हालांकि, एक्टर ने बताया कि उन्होंने कभी उस अकाउंट को फॉलो नहीं किया, लेकिन इंस्टाग्राम पर उन्हें दिख रहा है कि वह उसे फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा कब हुआ, इंस्टाग्राम में वाकई गड़बड़ी है।
माफी मांगनी चाहिए: शीजान
इस पोस्ट के बाद उन्हें किसी ने मैसेज किया, जिसमें सामने वाले शख्स ने भी अपने साथ हुई इसी तरह की गड़बड़ी का एक्सपीरियंस शेयर किया। अपने इस पोस्ट को शीजान ने विराट को भी टैग किया और लिखा, “देश को आपसे माफी मांगनी चाहिए।”
इन शो में नजर आ चुके हैं शीजान
बता दें कि शीजान खान टीवी का एक जाना-माना नाम हैं। वह ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’, ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ समेत कई शो में काम कर चुके हैं।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career