लोकप्रिय लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में हैं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा किए, जो राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करते हैं और जाति तथा धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं।
जानकारी के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने इस हमले को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कई वीडियो शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने कहा था कि सरकार इस हमले का इस्तेमाल आगामी बिहार चुनाव में वोट बटोरने के लिए कर सकती है। उनका यह बयान पाकिस्तान में तेजी से फैलाया गया, जहां न केवल आम लोगों बल्कि कुछ नेताओं और सरकारी एजेंसियों ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘PTI Promotion’ नाम के एक ट्विटर हैंडल से नेहा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि “इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले की सच्चाई और इसके पीछे की राजनीति को उजागर किया है।” वीडियो में नेहा के बयान को आधार बनाकर भारत सरकार की आलोचना की गई।
यूपी में का बा ?
FIR बा, मुकदमा बा! को लेकर बहुत लोगों ने सवाल उठाया है! सरकार से सवाल पूछा है। वैसे ही नेहा सिंह राठौर ने भी कुछ कहा है ! पाकिस्तान में कुछ ट्विटर हैंडल ने उनके वीडियो को कोट कर दिया है! मात्र इसलिए नेहा के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करना सही…
नेहा सिंह राठौर पहले भी अपने गीतों और बयानों को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गीत ‘यूपी में का बा?’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन साथ ही इस पर जमकर विवाद भी हुआ था। इसके चलते उनके खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
सरकार विरोधी तेवर और तीखे सवालों के लिए मशहूर नेहा की पोस्ट एक बार फिर विवाद का विषय बन गई है। पुलिस द्वारा कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career