महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने साल 2023 में भले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शिरकत नहीं किया हो लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी की लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। हाल ही में जिस अंदाज में धोनी अपनी टीम चेन्नई की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं उसे देखकर सभी लोग जमकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं हालांकि धोनी के बारे में पिछले कुछ दिनों से लगातार यह बात कही जा रही थी कि साल 2023 का आईपीएल उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन वह कर रहे है उसे देखकर लोगों को लगने लगा है कि धोनी अभी कुछ साल और खेलते नजर आएंगे लेकिन धोनी के एक खास दोस्त ने कैसे धोनी के संन्यास के बारे में एक बड़ा ऐलान कर दिया है जिसे सुनकर सभी लोग यह कहते नजर आ रहे की काश यह बयान गलत हो।
महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी है जिनके ऊपर आईपीएल में सबसे ज्यादा लोगों की नजर बनी हुई है क्योंकि हर किसी को ऐसा लग रहा है जैसे यह साल उनके करियर का आखिरी होने वाला है लेकिन खुद धोनी की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है जिसके कारण ही लोगों को एक उम्मीद है कि धोनी जरूर इस साल संन्यास नहीं लेंगे लेकिन हाल ही में धोनी के सबसे करीबी दोस्तों में से एक केदार जाधव ने धोनी के संन्यास की खबरों के बारे में कुछ ऐसी बातें कह दी है जिसे सुनकर सभी लोग बेहद परेशान हो गए हैं।
धोनी इस आईपीएल के बाद खेलेंगे या नहीं खेलेंगे इसका सवाल हर किसी के मन में है और धोनी जहां कहीं भी जा रहे थे तब सभी लोग उनसे यही सवाल करते नजर आ रहे थे लेकिन धोनी हमेशा की तरह बहुत ही शांत ढंग से लोगों से बात कर रहे थे लेकिन हाल ही में उनकी टीम चेन्नई के लिए खेल चुके केदार जाधव ने यह बयान दिया है कि वह इस बात के लिए पूरी तरह से आश्वस्त है कि धोनी साल 2023 के बाद आईपीएल खेलते नजर नहीं आएंगे। जैसे ही केदार जाधव ने यह ऐलान किया है तब उसे सुनने के बाद लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि काश केदार जाधव के द्वारा कही गई यह बात गलत साबित हो जाए क्योंकि धोनी जिस शानदार तरीके से मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखकर लोगों को उम्मीद है कि वह कुछ साल तक और क्रिकेट खेल सकते हैं।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya