कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड): देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। उत्तर भारत में प्री-मॉनसून का असर साफ नजर आ रहा है, जहां पिछले दो-तीन दिनों से कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद और मथुरा सहित दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस बीच, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, करनाल, पानीपत, हिसार, जींद और बिजनौर जैसे क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं बिहार में आज गरज, बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पटना, गया और भागलपुर सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। इतना ही नहीं इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। कई जगह पर पेड़ भी गिर गए हैं। सड़कों पर लोगों को गाड़ी चलाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career