इंदौर.
विदित हो कि इंदौर में मेनारिया समाज विगत 100 वर्षों से निवासरत है. वर्तमान में समाज भवन कानूनगो बाखल, राजवाड़ा पर स्थित है. लेकिन भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए समाज अध्यक्ष श्री जसराज जी मेहता व कार्यकारिणी के प्रयासों से समाजजनों द्वारा समाज विस्तार हेतु 15000 वर्गफीट जमीन ग्राम कुमेडी में एम आर 10 व एम आर 11 के बीच क्रय की गई है. जिसके लिए आयोजित साधारण सभा में समाज के उदार भामाशाहों द्वारा मात्र 1 घंटे में 81 लाख रु सहयोग की घोषणा की गई. इंदौर मेनारिया समाज के समाजसेवी श्री सुरज जोशी एवं श्री लोकेश मेहता (हाईकोर्ट एडवोकेट) ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी.

समाज में पूर्व से संचित फंड तथा इस जनसहयोग से जमीन की रजिस्ट्री की जाना प्रस्तावित है, साथ ही बची हुई रकम की व्यवस्था हेतु समाज के प्रत्येक सदस्य से 11 हजार की सहयोग राशि का प्रावधान रखा गया है. जिससे भविष्य में समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात प्राप्त होगी.
● श्री जसराज जी मेहता (भाटोली) 51,00,000
● श्री भंवरलाल जी पुरोहित (बागडोला) 11,00,000
● श्री राजेश जी जोशी (वर्णी) 5,00,000
● श्री रूपलाल जी जोशी (सवानियाँ ) 2,01,000
● श्री गणपतलाल जी मेहता (चौकड़ी) 1,51,000
● श्री लोकेश जी मेहता (चौकड़ी) 1,51,000
● श्री सूरज जी जोशी (झाड़ोली) 1,51,000
● श्री तुलसीराम जी मेहता (भाटोली) 1,21,000
● श्री उदयलाल जी मेहता (भाटोली) 1,21,000
● श्री उदयलाल जी जोशी (करजाली) 1,01,000
● श्री नंदलाल जी जोशी (रुंडेडा) 1,01,000
● श्री छोगालाल जी जोशी ( रुंडेडा) 51,000
● श्री लक्ष्मीलाल जी मेहता (चौकड़ी) 51,000
● श्री शिवप्रसाद जी मेहता (चोरवड़ी ) 51,000
● श्री रमेश जी जोशी (बाठेड़ा), 51,000
● श्री किशनलाल जी मेहता (चोरवड़ी ) 51,000
● श्री दुर्गाशंकर जी मेहता (खरसान) 51,000

अंत में सबसे खास नाम मास्टर हर्षित व्यास का है. ये ओंकारलाल जी व्यास (बांसड़ा) के सुपुत्र है. इन्होंने अपनी गुल्लक जिसमे 11,250 रु थे, वो समाज को समर्पित किए. सभी भामाशाहों के साथ समाज के भविष्य ने समाज के प्रति जो समर्पण दिखाया, वो वाकई में प्रशंसनीय है. इस प्रकार कुल 81,15,250 रु की घोषणाएं की गई.


भविष्य में समाज के संचालन हेतु आपसी सहमति अथवा चुनाव से नई कार्यकारिणी गठन हेतु एक समिति बनाई गई है. जिसके द्वारा समाज में चुनाव कब ओर किस प्रकार करवाना है, ये निर्धारित किया जाएगा. इस समिति में समाज के वरिष्ठ श्री बाबूलाल जी जोशी (खेरोदा), श्री रूपलाल जी जोशी (सवानियाँ), श्री भंवरलाल जी जोशी (रुंडेडा), श्री छोगालाल जी जोशी (रुंडेडा), श्री राजाराम जी जोशी (रुंडेडा), श्री दुर्गाप्रसाद जी जोशी (रुंडेडा), उदयलाल जी मेहता (भाटोली), श्री किशनलाल जी मेहता (चोरवड़ी), रमेश जी जोशी (बाठेड़ा), श्री लोकेश जी मेहता (चौकड़ी), श्री भीमलाल जी व्यास (बांसडा) को शामिल किया गया.
● पालीवाल वाणी ब्यूरों : राजेश जोशी-संगीता जोशी



Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल