ऑपरेशन सिंदूर के तहतके नौ आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमलों के बाद तनाव को देखते हुए जम्मू,औरमें बार्डर से लगे कई जिलों में स्कूल और कॉलेज आज बुधवार को बंद रहे।
जम्मू संभाग में अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में संस्थान बंद रहे। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने दिन की शुरुआत में एक्स को कहा, “मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।”
अधिकारियों ने कश्मीर के सीमावर्ती जिलों बारामूला और कुपवाड़ा में शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद करने का आदेश दिया। बांदीपोरा जिले के गुरेज़ में भी संस्थान बंद रहे। इसके साथ ही कश्मीर विश्वविद्यालय ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं।
विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन परीक्षाओं की नई तारीखें अलग से अधिसूचित की जाएंगी। क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने भी उस दिन होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं। इसके अलावा पंजाब में, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर और गुरदासपुर के सीमावर्ती जिलों के सभी स्कूल बुधवार को बंद रहे और अधिकारियों ने कहा कि पठानकोट में स्कूल अगले 72 घंटों तक बंद रहेंगे।
वहीं राजस्थान में एहतियात के तौर पर चार सीमावर्ती जिलों गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ऑपरेशन सिन्दूर चलाया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों सहित नौ स्थानों पर मिसाइल हमले किए गए।
पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद चंडीगढ़
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के तहत पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहे। अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए कठोर जवाबी कार्रवाई में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। इसके एक दिन बाद पंजाब में स्कूल बंद रहे।
तरनतारन के उपायुक्त ने एक आदेश जारी कर कहा कि जिले के सभी स्कूल आठ से 11 मई तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूलों को अगले 72 घंटों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का में भी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya