लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान (Army Soldiers Died) चली गई. अन्य जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के दौरान गाड़ी में कुल 26 सैनिक मौजूद थे. घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं, गंभीर रूप से घायल जवानों को भारतीय वायुसेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया गया. एक अधिकारी ने बताया, घायलों की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें अधिक गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना की मदद से पश्चिमी कमान ले जाना भी शामिल है.
श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब 26 जवान परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ की ओर बढ़ रहे थे. खबर है कि सुबह करीब 9 बजे थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से अचानक फिसल गया और श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में जा गिरा. इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए.
7 सैनिक मृत घोषित, कई घायल
सभी 26 लोगों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया है और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है. अब तक सात सैनिकों के मृत घोषित (Army Soldiers Died) किया जा चुका है. वहीं कई अन्य सैनिकों को भी गंभीर चोटें आई हैं. सेना (Army) की गाड़ी किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya