साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी कृष्णम राजू ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। यू.वी कृष्णम का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीबन तीन बजकर 45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। कृष्णम राजू साउथ सिनेमा के रेबल स्टार माने जाते थे और उन्होंने सिनेमा में सक्रिय रहते हुए एक से एक हिट फिल्म में काम किया है। लेकिन शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कृष्णम राजू पैन इंडिया स्टार प्रभास के अंकल हैं और इस दुख की घड़ी में प्रभास अपने अंकल के परिवार के साथ खड़े हैं। वहीं, अभिनेता के निधन के बाद साउथ सिनेमा के तमाम सितारे और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह जानकर दुख हुआ कि तेलुगू सिनेमा के चहेते सितारे और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू कृष्णम राजू गारू हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय से लाखों दिल जीते और समाज की बेहतरी के लिए काम किया। उनका निधन हमारे तेलुगु सिनेमा में एक गहरा शून्य छोड़ देता है। मेरी संवेदना।
फोटो : सोशल मीडिया
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya