भोपाल :
मध्य प्रदेश की महिलाओ के उत्थान और विकास हेतु लाडली बहना योजना क़ा 5 मार्च 2023 को शुभारंभ किया जा रहा हैं. जिसमे प्रदेश की महिलाओ को प्रतिमाह 1000/- की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेजी जाएगी.
1) दिनांक 01 जनवरी 2023 को 23 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की आयु की विवाहित, विधवा, तलाक शुदा, परित्यकता महिलाएं
2) ऐसी महिलाएं जिनकी परिवार के सभी सदस्यों की मिलाकर पारिवारिक आय 2.5 लाख से अधिक ना हो
3) ऐसी महिला जिनके परिवार मे किसी भी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर सहित) रजिस्टर्ड ना हो
4) ऐसी महिलाएं जिनकी परिवार मे क़ृषि भूमि 5 एकड़ से अधिक ना हो
1) आधार कार्ड (आधार कार्ड मे मोबाइल नम्बर लिंक होना चाहिए)
2) बैंक खाता (बैंक खाते मे आधार कार्ड लिंक होना चाहिए)
3) समग्र आयडी (समग्र आयडी मे आधार कार्ड लिंक होना चाहिए एवं जानकारी आधार के अनुसार ही होना चाहिए )
4) पासपोर्ट फोटो
5) आय क़ा प्रमाण पत्र
6) मूलनिवासी प्रमाण पत्र (महिला के नाम से होना चाहिए)
7) मोबाइल नम्बर
(1) योजना क़ा शुभारम्भ 05/03/2023
(2) आवेदन प्राप्ति 15/03/2023
(3) आवेदन की अंतिम तिथि 30/04/2023
(4) पात्र महिलाओ की सूची जारी करना 01/05/2023
(5) आपत्ति,संशोधन पश्चात फाइनल सूची जारी करना 31/05/2023
(6) प्रथम 1000/- खातों मे आना 10/06/2023
(7) प्रतिमाह खाते मे राशि प्रतिमाह की 10 तारीख को
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya