नई दिल्ली. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआइए) ने सोमवार को 2024 नीमराणा होटल फायरिंग हमले के मामले में दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा सहित तीन राज्यों में छापे मारे। टीम ने दस जगह संदिग्धों के परिसरों पर तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
एनआइए ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि कनाडा में मौजूद खालिस्तानी आतंककारी अर्श डल्ला से जुड़े 2024 नीमराणा होटल फायरिंग हमले के पीछे की साजिश की जांच के लिए राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। गौरतलब है कि 8 सितंबर को राजस्थान के नीमराणा में होटल हाईवे किंग के परिसर के चारों ओर 35 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले का मकसद लोगों को डराना और धमकाना था।
एनआइए के अनुसार दोनों हमलावर बंबिया गैंग के सदस्य हैं, जो अर्श डल्ला के गैंगस्टर-आतंकी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। हमलावरों ने प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किया था और होटल के मालिक और मैनेजर से जबरन वसूली के लिए धमकी भी दी थी। एनआइए की जांच से पता चला कि डल्ला के सहयोगी प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों के लिए धन जुटाने के लिए इस तरह आतंक और हिंसक कृत्यों को अंजाम दे रहे थे। इन गैंगस्टरों और उनके सहायकों द्वारा व्यवसायियों और अन्य लक्ष्यों को चिन्हित किया जाता था, जो उन्हें धमकाकर और डराकर बड़ी रकम वसूलने के लिए मजबूर करते थे।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career