कपिल शर्मा टीवी पर काम करने वाले एक ऐसे लोकप्रिय अभिनेता हैं जिनकी चर्चा सिर्फ छोटे पर्दे पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के गलियारों में भी होते रहते है। हाल ही में इस दिग्गज अभिनेता के धारावाहिक में खुद सलमान खान अपनी फिल्म का प्रचार करने आए थे जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था | लेकिन अब कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के बारे में यह खबर सामने आई है कि बहुत ही जल्द इसका प्रसारण बंद हो सकता है|
कपिल शर्मा का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाला एक ऐसा लोकप्रिय कॉमेडी शो है जो पूरे परिवार के साथ लोग बैठकर बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। लेकिन यह जानकारी सामने आ रही है कि बहुत जल्द इस शो का प्रसारण बंद हो जाएगा और कपिल शर्मा की शो से छुट्टी भी हो जाएगी जिसे सुनकर इस शो के चाहने वालों को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है और साथ में कपिल शर्मा के चाहने वाले भी यह कहते नजर आ रहे हैं कि इस शानदार धारावाहिक को बंद नहीं होना चाहिए। हालांकि शो के मेकर्स ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह धारावाहिक जून तक चलेगा और उसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।
कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर जब भी अपने शो में नजर आते हैं तब लोगों को उनकी अदाकारी बेहद पसंद आती है और सिर्फ उनके दर्शकों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी इस शो की खूब तारीफ कर चुके हैं कि कपिल के शो में आने का उन्हें खूब फायदा मिलता है लेकिन अब यह बात कही जा रही है कि जून में इस धारावाहिक का प्रसारण होने के बाद यह हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। दरअसल यह बात इस वजह से की जा रही है क्योंकि हर साल कपिल शर्मा का यह शो कुछ दिनों के लिए बंद किया जाता है जिसके कारण इसके धारावाहिक में आगे क्या दिखाया जाएगा उस पर विचार किया जाता है और कुछ नए चेहरों को शामिल किया जाता है और कुछ दिनों के बाद इस शो को दोबारा शुरू करने से इसे देखकर दर्शक भी बेहद रोमांचित होते हैं और इसलिए इसे कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है जिसके बाद इसकी कहानी पर विचार किया जाएगा और इसी कारण से कपिल का शो जून के बाद तय अवधि तक के लिए छोटे पर्दे पर नही दिखेगा।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya