UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और वैज्ञानिक-बी समेत कई अन्य पदों पर वैकेंस निकाली है। लोक सेवा आयोग ने इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं जिसके लिए कैंडिडेट्स upsc.gov.in अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संगठन में 40 पदों को भरा गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2025 है। पूर्ण रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 16 मई, 2025 तक है। चलिए इस भर्ती के बारे में डिटेल में बताते हैं।
कितने पदों के लिए निकली है वैकेंसी
क्या है भर्ती की पात्रता
इस भर्ती इंटरव्यू में पात्रता का श्रेणीवार न्यूनतम स्तर, चाहे चयन केवल साक्षात्कार द्वारा किया गया हो या भर्ती परीक्षा के बाद साक्षात्कार द्वारा, यूआर/ईडब्ल्यूएस-50 अंक, ओबीसी-45 अंक, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी-40 अंक होगा, साक्षात्कार के कुल 100 अंकों में से होगा।
कितना होगा आवेदन का शुल्क
जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या अन्य डिजिटल मध्यमों से किया जा सकेगा। इसके अलावा महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले अभ्यर्थियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए कोई “शुल्क छूट” उपलब्ध नहीं है और उन्हें पूरा निर्धारित शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों कोद्वारा सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya