इंदौर के मांगलिया में प्रदेश का सबसे बड़ा और हाईटेक मिल्क पाउडर प्लांट बन रहा है। यहां रोजाना 3 लाख लीटर दूध से 30 हजार हजार किलो दूध पाउडर बन सकेगा। फायदा यह है कि जब दूध की डिमांड ज्यादा नहीं होती, तब यहां किसान सप्लाई करेंगे तो उन्हें नुकसान नहीं होगा। इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के कैम्पस में 77 करोड़ रुपए लागत का यह प्लांट दिसम्बर तक तैयार होने की संभावना है। इसके लिए दूध मप्र के दुग्ध उत्पादकों से लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव फेडरेशन से संबद्ध इंदौर सहकारी दुग्ध संघ में वर्तमान में सहकारिता मॉडल को फॉलो करते हुए किसानों से डेयरी सोसाइटी के माध्यम से दूध इकट्ठा किया जाता है। फिर स्टैंडर्ड और क्वालिटी मिल्क प्लांट में बनाकर ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।
1500 सहकारी सोसाइटी से रोजाना आ रहा ढाई लाख लीटर दूध
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल ने बताया मांगलिया स्थित प्लांट में 1500 दुग्ध सहकारी सोसाइटियों से दूध लिया जा रहा है। अभी करीब ढाई लाख लीटर दूध रोज आता है। उपभोक्ताओं को हाई क्वालिटी का पॉश्च्युराइज्ड दूध उपलब्ध कराते हैं। अभी दूध के अलावा श्रीखंड, पेडा, छाछ, दही, पनीर, मक्खन, लस्सी, घी, रबड़ी, आइसक्रीम, बिस्किट आदि उत्पाद बनाए जाते हैं।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल