इन्दौर । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने हेतु नागरिकों को समझाईश दी गई है तथा मास्क लगाने व मास्क ठीक तरह से अनिवार्य रुप से लगाने तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने हेतु बार बार समझाईश दी गई है, किन्तु बाजारो में नागरिक बिना मास्क लगाये अथवा मास्क ठीक से नही लगाकर निकल रहे है, जिससे व्यक्ति के स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगो के संक्रमित होने की संभावना बनी रहती है। उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयुक्त सुश्री पाल द्वारा निगम के समस्त सहायक राजस्व अधिकारी को निर्देश दिये गये वह उनके कार्य क्षेत्र में मास्क नही लगाने अथवा मास्क ठीक से नही लगाने, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन नही करने वालो के विरुद्ध स्पाॅट फाईन कार्यवाही का सघन अभियान चलायें।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में आज पुरे शहर में मास्क नही लगाने, मास्क ठीक से नही लगाने और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन नही करने वालो के विरुद्ध स्पाॅट फाईन कार्यवाही का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गो, चैराहो जिनमें राजबाडा, खजूरी बाजार, आडा बाजार, सराफा बाजर, शक्कर बाजार, शीतलामाता बाजार, मारोठिया, बोहरा बाजार, बर्तन बाजार, मालवामिल चैराहा, पाटनीपुरा रोड, फूटी कोठी चैराहा, महूनाका चैराहा, सिंधी कालोनी, सपना संगीता, विजय नगर चैराहा, बापट चैराहा, छावनी, नवलखा चौराहा, भंवरकुआं चौराहा आदि स्थानों पर निगम की राजस्व टीम द्वारा नागरिकों के स्पाट फाईन की कार्यवाही की गई। यह अभियान निरन्तर रहेगा।
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये कोरोना प्रोटोकाॅल मास्क ठीक तरह से लगाना, मास्क लगाना, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने की अपील की गई।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल