इंदौर. विधानसभा चुनाव की मतगणना के दृष्टिगत रखते हुए मतगणना के दौरान इंदौर के नेहरू स्टेडियम के आसपास वाले मार्गो पर यातायात का दबाव रहेगा। इस परिपेक्ष्य में जनसुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में आवश्यकतानुसार निम्नानुसार परिवर्तन रहेगा जो कि 03 दिसंबर को प्रातः 06:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावशाली रहेगा।
होमगार्ड टी से मेडिकल हॉस्टल चौराहा, जिम खाना से रेसीडेंसी तिराहा।
लोक सेवा आयोग चौराहा से पानी की टंकी, रेडियो कॉलोनी से मुस्ताक अली चौराहा से जीपीओ चौराहा तक प्रतिबंध।
आजाद नगर जेल तिराहा से पानी की टंकी, शिवाजी वाटिका पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित चौराहा से होमगार्ड टी तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
नेहरू स्टेडियम एनसीसी गेट से सांवेर, देपालपुर, इंदौर 3 एवं इंदौर 4 विधानसभा के मतगणना अभिकर्ता / प्रतिनिधि की एंट्री एवम मुस्ताक अली गेट से राऊ, महू, इंदौर 1 इंदौर 2 एवं इंदौर 5 के मतगणनाअभिकर्ता / प्रतिनिधि की एंट्री होती एवं समस्त अभिकर्ता एवं प्रतिनिधि गणों की पार्किंग जिमखाना ग्राउंड एवं बंगला नम्बर 4 पर रहेगी।
मीडिया एवं पत्रकारगणों की पार्किंग एसबीआई बैंक कैंपस में रहेगी।
मतगणना में लगे समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों की एन्ट्री नेहरू स्टेडियम गेट नम्बर 3 से रहेगी एवं वाहनों की पार्किंग शिवाजी वाटिका प्रतिमा से SBI बैंक तिराहा के मध्य स्थित सर्विस रोड पर रहेगी।
यातायात व्यवस्था यातायात दबाव को देखते हुए डायवर्सन प्लान समय के पूर्व भी लागू किया जा सकता है।
किसी भी स्थिति में आपातकालीन वाहन नहीं रोके जाएंगे जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस की गाड़ी इत्यादि।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल