इंदौर. आज इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छू लिया है . दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार इंदौर और सूरत को साथ में स्वच्छतम शहर का ख़िताब दिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत मंडपम में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण के विजेताओं को सम्मान प्रदान किया. बता दें की इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह अवार्ड लेने दिल्ली गए थे. वहीं इस पुरस्कार की घोषणा कुछ दिन पहले विधायक कैलाश विज्यवर्गीय कर चुके हैं.
बता दें कि राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए देशभर से सिर्फ तीन शहरों को आमंत्रित किया गया है. इनमें इंदौर, सूरत और नवी मुंबई शामिल हैं. ये तीनों शहर पिछली बार भी टॉप-3 में थे. इनमें इंदौर के साथ सूरत को भी स्वच्छता अवार्ड से सम्मानित किया गया . पिछली बार इंदौर और सूरत के अंकों में मात्र 221 का ही फासला था. हालांकि इस बार इंदौर लगातार 7वीं बार भी सफाई में नंबर वन रहा वही सूरत ने भी स्वच्छता अवार्ड में पहला पायदान हासिल कर लिया है.
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल