इंदौर । जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर इंदौर मेट्रो परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए चर्चा की। गौरतलब है कि इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू तो हो गया लेकिन इसके बाद वह थम गया।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक कामों के टेंडर कर दिए गए हैं और 15 अगस्त के बाद सभी काम शुरू किए जाएंगे। स्टेशन, अंडरग्राउंड स्टेशन, एलिवेटेड स्टेशन, डिपो, विद्युत लाइन ट्रांसमिशन और कनेक्टिविटी स्टेशन की ड्राइंग और निर्माण के लिए टेंडर कर अनुबंध किया जा रहा है।
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट में काम लंबित है। सभी कामों की समय सीमा निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर मेट्रो परियोजना में मेट्रो के प्रथम चरण में 31 किलोमीटर लंबाई की मेट्रो ट्रैक निर्माणाधीन है, जिसमें 24 किलोमीटर से अधिक लंबाई में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक और 7.48 किलोमीटर लंबाई का अंडरग्राउंड रेलवे मेट्रो ट्रैक बनाया जाना है जिसकी लागत 7500 करोड़ की है। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के 50: 50 के अनुपात में वित्तीय भार आना है। लगभग 440 करोड़ के काम पीपीपी मोड पर किए जाना प्रस्तावित है। मेट्रो स्टेशन के लिए 30 स्थानों को चिन्हित किया गया है।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल