भोपाल. मध्यप्रदेश में अब संडे लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया हैं. अब जनता रविवार को भी सामान्य रूप से आवाजाही कर सकेंगे और उसके साथ ही बाजार खुलने की भी आजादी मिल गई. आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में है. और 35 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है. पॉज़िटिविटी दर घटकर 0.06 प्रतिशत रह गई हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घटकर एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं. ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता हैं. पूरे प्रदेश में रोजाना का नाइट कर्फ्यू पहले की तरह जारी रहेगा. रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोली जा सकेंगी.
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल