इंदौर । इंदौर सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स अब गति पकड़ेंगे। सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री पीयूष गोयल और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर इंदौर के प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने के लिए अधिक राशि स्वीकृत करने की मांग की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद। इस अतिरिक्त राशि से इंदौर से जुड़े हुए रेल प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिलेगी और सुविधाएं बेहतर होगी।
रेलवे बोर्ड द्वारा इंदौर-देवास-उज्जैन दोहरीकरण के लिए 178 करोड़ रु, इंदौर-दाहोद नई लाइन के लिए 70 करोड़ रु, खंडवा-महू गेज कन्वर्जन के लिए 85 करोड़ की अतिरिक्त राशि आवंटित हुई है।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल