शहर में एक दिलदहला (Indore Horrible Crime News) देने वाली घटना सामने आई है। सनकी युवक ने घर में बैठी लड़की को परिजनों के सामने गोली (Boyfriend Shot Girlfriend) मार दी है। उसके बाद खुद भी गोली से उड़ा लिया है। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, लड़के (Boyfriend Shot Himself) की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की लॉकडाउन से पहले एक ही जगह पर काम करते थे।
घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है। इंदिरा नगर में रहने वाली लड़की पर गांधी नगर में रहने वाले नवीन परमार नाम के युवक ने फायरिंग कर दी। लड़की अपने घर में परिजनों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर नवीन आया और उसने सबसे पहले लड़की को गोली मारी। इसके बाद लड़के ने अपने भी सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। घर में मौजूद सदस्यों ने घर के अलग-अलग जगह पर जाकर जान बचाई है। इसके बाद जैसे ही नवीन ने अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की उसके बाद परिजन घर से बाहर निकले और गंभीर अवस्था में लड़की को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। पूरे मामले की सूचना छत्रीपुरा पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक और घायल लड़की लॉकडाउन के पहले इंदौर के यशवंत टावर में एक ही जगह पर काम करते थे। इस दौरान दोनों की जान पहचान हो गई, लेकिन लॉकडाउन के चलते लड़की की नौकरी छूट गई तो वह घर पर ही रहती थी और घटना के समय भी वह अपने परिजनों के साथ ही घर में बैठी हुई थी।
इंदौर में सनकी प्रेमी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
सनकी आशिक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, खुद को भी उड़ाया
गोली लगने के बाद लड़की अस्पताल में भर्ती, लड़के की मौत
लड़की के भाई ने कहा कि हम लोगों को उस लड़के के बारे में नहीं है कोई जानकारी
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल