एमपी के इंदौर में पत्नी के वियोग में एक युवक ने फांसी लगा ली। 6 महीने से मायके में रह रही पत्नी समझाने के बावजूद उसके साथ आने को तैयार नहीं थी। इसके चलते युवक डिप्रेशन में था और उसने आत्महत्या कर ली।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि उसकी पत्नी मायके से आने को राजी नहीं थी। पत्नी छह महीने से मायके में थी और युवक कई बार उसे आने के लिए कह चुका था, लेकिन वह हर बार इनकार कर देती थी। इससे पति डिप्रेशन में था और उसने घर में ही फांसी लगा ली।
मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। नंदा नगर में रहने वाले युवक का नाम रोहित बताया जा रहा है। वह सिलाई का काम करता था। पत्नी का वियोग वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी पिछले 6 महीने से मायके में थी और आने को तैयार नहीं थी। इसके चलते युवक डिप्रेशन में था। वह चाहता था कि उसकी पत्नी घर लौट आए। वह इसके लिए कई बार पत्नी से गुहार लगा चुका था, लेकिन वह बार-बार इनकार कर रही थी। निराश युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है और इसकी जांच कर रही है।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल