इंदौर. भोपाल के हबीबगंज स्टेशन के बाद अब इंदौर के भंवरकुआं चौराहे और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया है. भंवरकुआं चौराहा जननायक टंटया मामा भील चौराहा कहलाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंडला में इसका ऐलान किया. इसके अलावा इंदौर में 53 करोड़ की लागत से बन रहे नये बस स्टैंड और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा जाएगा.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि इंदौर के नये बस स्टैंड को टंटया मामा भील बस स्टैंड के नाम से जाना जाएगा. मंडला में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और इसका नाम राजा हृदयशाह के नाम पर रखा जाएगा.
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल