कालानी नगर स्थित एक कार शो रूम का मैनेजर पीछे के दरवाजे से कार बिक्री कर रहा था। उसने कार बुकिंग करने वाले एक सरकारी कर्मचारी को पैसे लेकर कार की डिलेवरी देने के लिए बुलाया था। जैसे ही युवक डिलेवरी लेने पहुंचा तो पुलिस भी पीछे से आ धमकी। पुलिस ने मैनेजर को दबोचा तो उसके हाथ में 4 मई की रिसीविंग की रसीद मिली। इस पर पुलिस ने एसडीएम औऱ निगम को सूचना देकर शोरूम सील करवा दिया। उधर, कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले तीन दुकानदारों की दुकानें को भी नगर निगम की टीम ने सील कर दिया है।
एरोड्रम टीआई राहुल शर्मा के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कालानी नगर स्थित सुरजीत हुंडई शोरूम खुला हुआ है। वहां पर पीछे के रास्ते से कार बेची जा रही है, जबकि लॉकडाउन में सभी संस्थान बंद हैं। इसके बाद भी वह उल्लंघन कर रहा है। टीआई ने सादी वर्दी में दो सिपाही भेजे तो पता चला कि वहां पीछे का दरवाजा खुला है। एक सरकारी कर्मचारी के बेटे को डिलेवरी दी जा रही है। तत्काल पुलिस ने दबिश दी। फिर मैनेजर पवन सिंह पिता नाथूराम सैनी निवासी पिंक सिटी देवास नाका स्कीम नंबर 78 निरंजनपुर के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद टीआई ने एसडीएम और निगम की टीम को बुलाया गया और फिर शोरूम को सील कर दिया गया। आरोपी कई दिनों से चोरी छिपे कार बेच रहा था।
गाइड लाइन के विपरीत दूध डेयरी खोलने पर सील
उधर, जोन - 16 के जोनल अधिकारी नदीम खान ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के पश्चात भी रामानंद नगर स्थित श्री कृष्णा दूध डेयरी पर सामान का विक्रय करने एवं कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों की भीड़ होने के कारण डेयरी को सील करने की कार्रवाई की गई।
बिना अनुमति के दुकान खोलने पर 2 दुकानें सील
जाेन - 4 में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए भीड़ लगाने पर भागीरथपुरा स्थित संतोष किराना को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही नियंत्रणकर्ता अधिकारी देवकीनंदन वर्मा ने कुशवाह नगर मेन रोड स्थित कल्याणी कलेक्शन द्वारा बिना अनुमति के दुकान खोलने पर उसे सील कर दिया।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल