ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह समृद्धि, ज्ञान, ज्योतिष, पूजा- पाठ और शिक्षा के कारक हैं। वहीं गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसलिए उनको 12 साल लग जाते हैं, एक भचक्र पूरा करने में, आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति 14 मई को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में भ्रमण कर जाएंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं गुरु ग्रह के गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…
गुरु का गोचर इन राशियों को शुभ
गुरु बृहस्पति का गोचर कन्या, कर्क, तुला, वृष, मकर और मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। साथ ही मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास होगा। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विवाहित जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल है, जबकि अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
गुरु का गोचर इन राशियों को मध्यम फलदायी
वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह का गोचर कुंभ, मीन, धनु और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मध्यमफलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लेकिन आप धीरे- धीरे तनाव से निकल जाएंगे। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। लेकिन इस समय आपको खर्चे हिसाब से करने चाहिए। वर्ना आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं इस समय आपको भौतिक उन्नति हो सकती है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career