भारत ने पहलगाम में हमले का बदला लेते हुए Operation Sindoor लॉन्च किया। जिसमें आतंकियों के 9 ठिकाने ध्वस्त हो गए। 6 और 7 मई की दरमियानी रात भारत की ओर से ये कार्रवाई की गई और 7 मई को देर रात खबर आई कि पाक ने भारत पर साइबर हमला कर दिया। कहा गया किप्लेटफॉर्म Jio Hotstar के मेल सर्वर को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया है, हालांकि ये खबर फेक है।
खबर आई थी कि पाक के हैकर्स नेहॉटस्टार के मेल सर्वर को हैक किया है, जिसका असर प्लेटफॉर्म के डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम पर पड़ा है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद साइबर सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया था और ऐसा कुछकी तरफ से नहीं किया गया है।
जियोहॉटस्टार की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान भी सामने आ चुका है। जिसमें लिखा है, “हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि जियोस्टार के आईटी सिस्टम में साइबर घुसपैठ के प्रयास के बारे में छपी खबरें झूठी और पूरी तरह से निराधार हैं। हम अपने सभी यूजर्स, पार्टनर्स और स्टेक होल्डर को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे मुख्य सर्वर सुरक्षित और बिना किसी समझौते के बने रहेंगे। सभी उपयोगकर्ता डेटा और स्ट्रीमिंग सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमारे प्लेटफ़ॉर्म संचालन में कोई व्यवधान नहीं आया है, और जियोस्टार पर सभी खेल और मनोरंजन स्ट्रीमिंग निर्बाध रूप से जारी है। जियोस्टार में, उपयोगकर्ता के भरोसे की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम साइबर सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में किसी भी खतरे को रोकने के लिए अपने सिस्टम की लगातार निगरानी करते रहते हैं।”
आपको बता दें कि इस वक्त जियो हॉटस्टार पर IPL 2025 दिखाया जा रहा है, ऐसे में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग में भी दिक्कत आ सकती थी इसके अलावा इस हफ्ते इस प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज भी रिलीज होने वाली हैं।
क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’
क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’ का चौथा सीजन 22 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाला है। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से चतुर वकील माधव मिश्रा के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो प्यार, झूठ और हत्या से भरे एक मामले को सुलझाते हैं। सुरवीन चावला, जीशान अय्यूब और आशा नेगी जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, ये कोर्टरूम ड्रामा स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।
पोकर फेस सीजन 2
‘पोकर फेस सीजन 2’ वापस आ गया है, जिसका प्रीमियर 9 मई को होगा। नताशा लियोन इस कॉमेडी सीरीज में चार्ली केल के रूप में वापस आ गई हैं। 12 नए एपिसोड के साथ ये सीरीज 9 मई को आने वाली है।
है जुनून: ड्रीम. डेयर. डोमिनेट
‘है जुनून: ड्रीम. डेयर. डोमिनेट’के एलीट एंडरसन कॉलेज में सेट एक हाई-ऑक्टेन म्यूजिकल ड्रामा है। ये सीरीज़ अंडरडॉग सेबी (सुमेध मुदगलकर) पर आधारित है। ये 16 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career