राजस्थान में पहली बार किसी विधायक द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ऐसा माना जा रहा हे कि राजस्थान में पहली बार किसी विधायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
10 करोड़ की डील, 2.5 करोड़ में हुआ सौदा
ACB की जांच में सामने आया है कि जयकृष्ण पटेल ने राज्य विधानसभा में खनन विभाग से जुड़े तीन सवाल वापस लेने के बदले 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में यह सौदा 2.5 करोड़ रुपये में तय हुआ। विधायक ने यह डील जयपुर के ज्योति नगर स्थित अपने सरकारी आवास पर की, जहां ACB ने छापा मारा।
वहां विधायक के किसी खास व्यक्ति को 20 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
गंभीर है मामला, सवाल अभी विधानसभा में टेबल भी नहीं हुए थे
ACB के मुताबिक, जिन सवालों को हटाने के लिए रिश्वत मांगी गई, वे अभी विधानसभा में पेश नहीं हुए थे, सिर्फ प्रश्न सूची में लगे थे।
इससे साफ है कि सवाल उठाने से पहले ही उसे ‘बेचने’ की तैयारी चल रही थी। सवालों में से दो तारांकित (जिस पर मौखिक उत्तर होता है) थे और एक अतारांकित।
2024 में उपचुनाव जीतकर बने थे विधायक
जयकृष्ण पटेल ने 2024 के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष तंबोलिया को हराकर जीत दर्ज की थी।
वह BAP के टिकट पर विधायक बने थे।
अब उनकी गिरफ्तारी पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार रोत ने कहा है कि, “अगर विधायक ने गलती की है, तो पार्टी भी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।”
shri sanwariya ramayan mandal paliwal samaj dwara anant chaturdashi udyapan ka aadhyatmik utsaah aur divya anand ne dil jeet liya