लॉकडाउन में इंदौर में सबसे ज्यादा ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आए हैं। ठगों ने आम जनता को ऑनलाइन लूटने का गोरखधंधा बना लिया है। ऐसा ही एक मामला इंदौर में रहने वाले भगवती प्रसाद जोशी के साथ हुआ है, जिन्हें एक आर्मी मैन ने गाड़ी दिलाने के नाम पर दो लाख नौ हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
ठगी करने वाले युवक ने खुद को आर्मी का अधिकारी बताया था। इंदौर के मालवीय नगर स्थित गणेश धाम में रहने वाले भगवती प्रसाद जोशी के साथ ठगी हुई है। आर्मी अधिकारी बताते हुए 2 लाख 9 हजार रुपए गाड़ी दिलाने के नाम पर ठगी की है। पीड़ित भगवती प्रसाद ने बताया कि एक युवक ने अपने आप को आर्मी अधिकारी बताकर, उन्हें फोन किया और गाड़ी बेचने की बात कही थी। आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति को व्हाट्सएप पर आर्मी के ड्रेस में फोटो भी भेजा था। कथित आर्मी अधिकारी अपने अकाउंट में करीब 15 से 16 किस्तों में दो लाख नौ हजार रुपए लिए। उसके बाद आरोपी का संपर्क भगवती प्रसाद से टूट गया है। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की है।
वहीं, इंदौर आईजी ने स्वीकार किया है कि साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह पूरा नेटवर्क एक संगठित गिरोह चला रहा है और ये पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन ऑनलाइन ठगी करने वालों पर क्या कार्रवाई करती है।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल