मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पीक पर है। बीजेपी के बड़े नेता और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी की पत्नी विजया जोशी का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया है। विजया का पिछले 15 दिनों से इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। इंदौर में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दीपक जोशी और उनके पुत्र जयवर्धन कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके हैं।
10 अप्रैल को हुए थे संक्रमित
दीपक जोशी 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। जोशी देवास के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। जोशी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं।
आपको बतादें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से कई नताओं की मौत हो चुकी है। हाल ही में कोरोना से मध्यप्रदेश के पूर्वमंत्री ब्रजेद्रसिंह राठौर और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का निधन हो चुका है।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल