ये रिश्ता क्या कहता है फेम वैशाली ठक्कर ने बीते दिन यानी 16 अक्टूबर को अपने इंदौर स्थित घर में आत्महत्या कर ली। उनकी आत्महत्या ने मनोरंजन की दुनिया को गहरे सदमे में डाल दिया है। गौरतलब है कि वैशाली टक्कर अपने पिता और भाई के साथ इंदौर में रहती थीं। वैशाली ठक्कर ने 2015 में शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। उनकी आत्महत्या में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। शुरुआती जांच और सुसाइड स्थल पर मिले वैशाली के नोट से पता चला है कि वैशाली ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के टॉर्चर से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया।
एक्ट्रेस के घर से पुलिस को सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा कि राहुल ने मुझे परेशान कर रखा है। उसने मेरी दोस्ती का फायदा उठाया। मुझे राहुल ने इस कदर परेशान किया कि मुझे सुसाइड करना पड़ रही है। राहुल ने धोखे से मेरे फोटो ले लिए। फिर ये फोटो-वीडियो मेरे मंगेतर अभिनंदन को भेज दिए जिसके कारण मेरी सगाई टूट गई।
वैशाली ने लिखा कि मैं छोड़कर जा रही हूं। आई लव यू पापा- मम्मी। मुझे माफ करना, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। प्लीज राहुल और उसके परिवार को सजा दिलवाना। मुझे राहुल और उसकी पत्नी दिशा ने 2.5 साल तक मेंटली टॉर्चर किया है। जब तक राहुल को सजा नहीं मिलेगी मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। आपको मेरी कसम है, हमेशा खुश रहना और मुझे माफ कर देना। मैं छोड़ कर जा रही हूं।
वैशाली की दोस्त और मॉडल प्रिया सोनी ने भी वैशाली को लेकर कई हैरान कर देने वाली बातें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि वैशाली का केन्या के डॉक्टर अभिनंदन सिंह के साथ रिश्ता पक्का हो गया था। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन, बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। उसके दिमाग में तभी से आत्महत्या के ख्याल आते थे। इससे पहले भी वैशाली एक बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी। यहां तक की वह सही से खाना भी नहीं खाती थी। इस सबकी वजह उसका पड़ोसी राहुल नवलानी था। उन्होंने आगे कहा कि राहुल खुद पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद वह वैशाली पर शादी करने का दवाब बना रहा था। वह लंबे वक्त से वैशाली का टॉर्चर कर रहा था।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल