इंदौर : इस बार गर्मी सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। कल दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में इसी तरह गर्मी के कहर की जानकारी दी है। हालांकि मई के इन दिनों में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है, लेकिन मालवा की रातें सुकून वाली रहती हंै, लेकिन अभी तो रात में भी उमस और गर्मीे अत्यधिक महसूस की जा रही है। लू-लपट के चलते उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं, तो समूचा जन-जीवन हलाकान हो गया है। शादी समारोह से लेकर अन्य आयोजनों में शामिल होना भी गर्मी के चलते मुहाल हो गया है।
इंदौर में कल दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा, तो रात के न्यूनतम तापमान ने भी और उछाल मारा और 26.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। हालांकि 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन उसके बदले दिन का तापमान उतना ही बढ़ गया। सुबह से गर्मी सताने लगती है और 11-12 बजे से लेकर दोपहर 4-5 बजे तक लू के थपेड़े चलते हैं। कूलर और पंखे तो बेदम साबित हो गए और एसी की मांग में इजाफा हुआ।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिन इस आग उगलती गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वैसे भी मई के इन दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इंदौर के साथ-साथ देश के अधिकांश हिस्सों में इस बार गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं संभव है कि इंदौर में भी 45 डिग्री तक तापमान पहुंच जाए।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल