लगातार हो रही बारिश से नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हैं। इसके चलते थर्ड फेज के पम्पों को एतिहात के तौर पर बंद किया गया हैं क्योंकि पूरा इलेक्ट्रीक सिस्टम डुब क्षेत्र में आ गया है। नर्मदा का जल स्तर 155 फीट पर पहुंच गया है जिसके चलते थर्ड फेज के 180 एमएलडी पम्प बंद हो गए है। अब जल स्तर जैसे ही कम होगा थर्ड फेज के पम्पों को पूरी क्षमता से चालू किया जाएगा। इस कारण शहर में भराने वाली पानी की टंकियों पर इसका असर दिखाई देगा। नर्मदा के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया फस्ट व सेंकड फेज में भी बिजली फॉल्ट के चलते पम्प बंद हो गए है इन्हें चालू करने के प्रयास किए जा रहे है। कुल मिलाकर शहर की ज्यादातर टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भरी जा सकेगी। फिलहाल कुछ दिन जनता को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
Water conservation messages echo across Nipania’s Garba pandals : Grand theatrical performances depicting Goddess Kali and Lord Narasimha captivate audiences
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात
शोक संदेश : पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जी इरोत का निधन, अंतिम यात्रा कल